सम्राट राणा और सुरुचि सिंह काे निशानेबाजी में रजत पदक

    07-Feb-2026
Total Views |
 
 
 

wpl 
भारत के सम्राट राणा और सुरुचि सिंह ने एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में उज्बेकिस्तान से मामूली अंतर से पीछे रहते हुए रजत पदक जीता. भारतीय जाेड़ी ने डाॅ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में फाइनल में 479.6 अंक हासिल किए, जबकि उज्बेकिस्तान की निगीना सैदकुलाेवा और मुखम्मद कमालव ने 481.3 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता. पहले दाे सीरीज के आखिर में सम्राट और सुरुचि आगे थे, लेकिन उज्बेक खिलाड़ियाें की लेट रैली ने उन्हें पीछे कर दिया. चीनी ताइपे के चेंग येन-चिंग और हसिह हसिआंग-चेन ने 412.2 अंक के साथ कांस्य पदक जीता. इससे पहले दिन में, सम्राट राणा और सुरुचि सिंह ने 583 अंक के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की. दूसरी भारतीय टीम, जिसमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और श्रवण कुमार शामिल थे, 571 अंक के साथ नाैवें स्थान पर रही.