दिल्ली के आउटर जिले में नांगलाेई नजफगढ़ राेड पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर चलते राहगीराें काे टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार सहित तीन लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने बस में ताेड़फाेड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया.सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस माैके पर पहुंची और हालात काे काबू में करने की काेशिश की. हालांकि, इलाके में माहाैल अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. नांगलाेई में लाेगाें काे सड़क पर कुचलने वाली बस काे आग के हवाले कर लाेगाें का गुस्सा शांत नहीं हुई. गुस्साई भीड़ ने इसके बाद कई दूसरी बसाें काे रुकवाया और उनमें ताेड़फाेड़ शुरू कर दी.
इस तरह पूरे इलाके में माहाैल तनावपूर्ण हाे गया. बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने 3 से 4 बसाें के शीशे ताेड़ दिये. इस दाैरान जब पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर लाेगाें काे समझाया गया.पुलिस ने गुस्साए लाेगाें काे समझाया कि लाेगाें काे टक्करमारने वाली बस के ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद लाेग शांत हुए, लेकिन हादसे की जगह पर पुलिस बस काे तैनात किया गया है, ताकि इलाके में शांति बनी रहे. पुलिस ने गुस्साए लाेगाें काे समझाया कि लाेगाें काे टक्कर मारने वाली बस के ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद लाेग शांत हुए, लेकिन हादसे की जगह पर पुलिस बस काे तैनात किया गया है, ताकि इलाके में शांति बनी रहे.