तलेगांव दाभाड़े पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने पति के साथ टेम्पाे में जा रही एक महिला के गले से साेने का मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले आराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना साेमाटणे टाेल प्लाजा के पास महाराष्ट्र हाेटल के सामने शनिवार (7 मार्च) तड़के करीब पाैने तीन बजे हुई. पुलिस ने इस मामले में आसिफ सलीम (उम्र-39 वर्ष, निवासी लेक रेजिडेंसी, मंत्रा सिटी राेड, तलेगांव दाभाडे) काे गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने रविवार (8 मार्च) काे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला अपने पति के साथ सुजुकी कैरी टेम्पाे में सवार हाेकर कालेवाड़ी की ओर जा रही थीं. जब वे साेमाटणे टाेल प्लाजा परिसर में पहुंचे, तब आराेपी आसिफ उनके वाहन के पास आया और महिला के गले से लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का (एक ग्राम साेने) का मंगलसूत्र जबरदस्ती छीनकर फरार हाे गया.तलेगांव दाभाड़े पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपी काे हिरासत में ले लिया और मामले में आगे की जांच कर रही है.