‘कलाकार कट्टा’ के बारे में तीन वर्षाें में एक भी शिकायत नहीं

    10-Mar-2026
Total Views |
 

katta 
 
कला के अभिव्यक्ति का मुक्त मंच बने डेक्कन जिमखाना क्षेत्र के फर्ग्यूसन काॅलेज राेड स्थित कलाकार कट्टा के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हाेने अथवा कानून व्यवस्था की समस्या निर्माण हाेने की एक भी शिकायत डेक्कन पुलिस थाने या पुलिस के यातायात विभाग के पास दर्ज नहीं हुई है. यह जानकारी ‘सूचना के अधिकार’ के माध्यम से प्राप्त सूचना से सामने आई है.यातायात जाम और कुछ समय रात में हाेने वाले शाेर के कारण इस कट्टे काे स्थानांतरित करने की मांग स्थानीय नागरिकाें ने वहां के भाजपा नगरसेवकाें से की थी. भाजपा नगरसेवकाें ने इस संबंध में मनपा आयुक्त नवल किशाेर राम काे ज्ञापन भी दिया. परंतु यहां नियमित रूप से कला प्रस्तुत करने वाले कलाकाराें तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पक्ष की सांस्कृतिक आघाड़ी ने कलाकार कट्टा के स्थानांतरण का विराेध करते हुए आंदाेलन भी किया.
 
इस पृष्ठभूमि में पिछले तीन वर्षाें में इस कट्टा के विराेध में यातायात पुलिस के पास कितनी शिकायतें आई हैं, यह जानकारी मांगते हुए सूचना के अधिकार में आवेदन किया गया. इस पर यातायात पुलिस ने एक भी शिकायत प्राप्त न हाेने की जानकारी दी, ऐसा राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पक्ष के बाबासाहेब पाटिल ने बताया.कलाकार कट्टा का उद्देश्य क्या था कैनवास पर चित्र उकेरने वाले चित्रकार, नागरिकाें काे माॅडल बनाकर उनके चित्र और व्यंगचित्र बनाने वाले कलाकार, बांसुरी वादन कर नागरिकाें का ध्यान आकर्षित करने वाले कलाकार तथा कराओके पर गीत प्रस्तुत करने वाले शाैकिया गायक जैसे अनेक कलाकाराें की उपस्थिति के कारण उनके मुक्त कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हाे, इस उद्देश्य से डेक्कन जिमखाना क्षेत्र के गुडलक चाैक में पुणे मनपा ने कलाकार कट्टा का निर्माण किया.
 
विशेष बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में इस कलाकार कट्टा की प्रशंसा की थी.काॅलाेनी काे जगह वापस दें इस बीच डेक्कन जिमखाना काॅलाेनी के अध्यक्ष किशाेर गाेडबाेले ने कहा कि पुणे में प्रतिदिन कम से कम 50 सड़काें पर यातायात जाम हाेता है. क्या इसके संबंध ें कभी किसी नागरिक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज की है. कलाकार कट्टा के कारण यातायात जाम नहीं हाेता, यह कहना उचित नहीं है. मूल रूप से सड़क चाैड़ीकरण के लिए ली गई जगह पर कलाकार कट्टा बनाने का हमारा विराेध है. जिस उद्देश्य से यह जगह ली गई थी उसी उद्देश्य के अनुसार उसका उपयाेग नहीं हाे रहा है. इसलिए यह जगह काॅलाेनी काे वापस करने की मांग हमने मनपा काे ज्ञापन देकर की है.