मनपा का जल आपूर्ति विभाग शामिल गांवाें में से एक लाेहगांव क्षेत्र में जल आपूर्ति याेजना विकसित कर रहा है. मनपा ने जल कनेक्शन चाहने वाले नागरिकाें से आवेदन करने की अपील की है.हालांकि इस परियाेजना में कुछ काम अभी बाकी है, लेकिन नागरिकाें की जरूरताें काे पूरा करने और टैंकराें की आवश्यकता काे कम करने के लिए पानी सीधे मुख्य पाइपलाइन से पहुंचाया जाएगा. इसके लिए मनपा ने मुख्य पाइपलाइन से आधा इंच का कनेक्शनपलब्ध कराया है. पानी का कनेक्शन चाहने वाले नागरिक आवश्यक दस्तावेजाें के साथ आवेदन कर सकते हैं. ये आवेदन एसएनडीटी जल आपूर्ति विभाग, कर्वे राेड़, चतुश्रृंगी जल आपूर्ति विभाग, शिवाजीनगर, स्वारगेट जल आपूर्ति विभाग, स्वारगेट, बंड़गार्डन जल आपूर्ति विभाग, बर्निंग घाट, काेरेगांव पार्क में जमा किए जा सकते हैं.निर्माण अनुमति प्राप्त नए भवनाें के लिए मनपा की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. पानी का कनेक्शन स्वीकृत हाेने के बाद, आवश्यक शुल्क का भुगतान करने के बाद उसकी एक प्रति जमा करनी हाेगी.तत्पश्चात पानी की आपूर्ति शुरू हाे जाएगी.