ट्राॅफी जीत का श्रेय राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण काे : गाैतम गंभीर

    10-Mar-2026
Total Views |
 

trophy 
 
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड काेच गाैतम गंभीर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड काे 96 रनाें से हराने के बाद भी उनका वही अंदाज नजर आया. खिताबी जीत के बाद प्रेस काॅन्फ्रेंस में गंभीर ने साफ कर दिया कि बाहर क्या शाेर मच रहा है, उससे उन्हें काेई फर्क नहीं पड़ता.गाैतम गंभीर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय खुद लेने के बजाय पूर्व काेच राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण काे दिया.गंभीर के काेचिंग कार्यकाल में भारत पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2024 में यह ट्राॅफी अपने नाम की थी तब भारतीय टीम के काेच राहुल द्रविड़ थे.गाैतम गंभीर ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा, मैं यह ट्राॅफी राहुल भाई काे समर्पित करता हूं, जिन्हाेंने टीम काे इस मुकाम तक पहुंचाया.
 
इसमें वीवीएसल लक्ष्मण भी शामिल हैं जाे एनसीए में खिलाड़ियाें की एक मजबूत चेन तैयार की. काेच टीम से बनता है, इन खिलाड़ियाें ने ही मुझे वह काेच बनाया है जाे मैं आज हूसाेशल मीडिया और निजी उपलब्धियाें पर वार आलाेचकाें काे कड़ा जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, मेरी जवाबदेही साेशल मीडिया पर बैठे लाेगाें के लिए नहीं, बल्कि उन 30 लाेगाें के लिए है जाे ड्रेसिंग रूम (चेंज रूम) में माैजूद हैं. उन्हाेंने भारतीय क्रिकेट संस्कृति में निजी उपलब्धियाें के जश्न पर भी सवाल उठाए. गंभीर ने आग्रह किया कि अब समय आ गया है जब हमें व्यक्तिगत रिकाॅर्ड्स के बजाय सिर्फ ट्राॅफी जीतने का जश्न मनाना चाहिए.जय शाह और अगरकर का आभार गाैतम गंभीर ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हाेंने बिना विचलित हुए ईमानदारी से काम किया. साथ ही, उन्हाेंने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि उनके सबसे खराब दाैर में जय भाई ने ही उन्हें फाेन कर भराेसा जताया था.