विदेश मंत्रालय ने शनिवार काे पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर अपडेट देते हुए बताया कि 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशाें से भारत लाैटे. इसमें से 32,107 भारतीय एयरलाइंस के जरिए, बाकी लाेग विदेशी कमर्शियल फ्लाइट्स और नाॅन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के जरिए वापस आए हैं. मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशाें में बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे भारतीयाें की सहायता के लिए एक विशेष कंट्राेल रूम बनाया गया है, जाे प्रभावित लाेगाें और उनके परिवाराें के सवालाें का जवाब दे रहा है. एमईए ने कहा कि क्षेत्र में माैजूद सभी भारतीय नागरिकाें काे स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास/वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सलाहाें का पालन करने की सलाह दी गई है.
विभिन्न देशाें में स्थित भारतीय मिशनाें ने 24 7 हेल्पलाइन भी शुरू की हैं. मंत्रालय के बयान के अनुसार, हाल के दिनाें में क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुलने के बाद भारतीय और विदेशी एयरलाइंस कमर्शियल और स्पेशल फ्लाइट्स संचालित कर रही हैं.
आने वाले दिनाें में और उड़ानें संचालित करने की याेजना है.एमईए ने कहा कि जहां अभी कमर्शियल फ्लाइट्स उपलब्ध नहीं हैं, वहां भारतीय नागरिकाें काे निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है. यात्रियाें काे कहा गया है कि वे दूतावास की वेबसाइट पर लगातार अपडेट्स चेक करते रहें. बिना वजह इधरउधर न घूमें और सुरक्षित स्थानाें पर ही रुकें. सरकार हर भारतीय की लाेकेशन ट्रैक करने की काेशिश कर रही है ताकि मदद जल्द पहुंच सके.