मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार शाम काे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियाें का रिव्यू करने काेलकाता पहुंचे. 3 दिन चलने वाली चुनाव आयाेग की फुल बेंच मीटिंग के बीच साेमवार काे ज्ञानेश कुमार कालीघाट में पूजा करने पहुंचे.मंदिर के बाहर माैजूद प्रदर्शनकारियाें ने गाे बैक के पाेस्टर और काले झंडे दिखाए.इससे पहले रविवार काे भी काेलकाता पहुंचने पर कुछ लाेग उनके काफिले के सामने झंडे लेकर पहुंचे और नारेबाजी करते दिखे. इधर, बीजेपी के एक डेलीगेशन ने साेमवार काे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की फुल बेंच से मुलाकात की और मांग की कि 2026 का पश्चिम बंगाल असेंबली चुनाव तीन फेज में ही कराया जाए.
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई काे खत्म हाेने वाला है. रविवार काे पश्चिम बंगाल के स्थानीय लाेग न्यू टाउन में एक प्राइवेट हाेटल के सामने इकट्ठा हुए, उन्हाेंने ‘गाे बैक, ज्ञानेश कुमार, डेमाेक्रेसी के हत्यारे’ लिखी टीशर्ट पहनी थी. जब चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमिश्नर एसएस संधू, विवेक जाेशी और सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गार्ड और पवन कुमार के साथ सीईसी ज्ञानेश कुमार काेलकाता एयरपाेर्ट पहुंचे, ताे प्रदर्शनकारी वहां भी पहुंच गए. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार, इलेक्शन कमिश्नर एसएस संधू और विवेक जाेशी मान्यता प्राप्त नेशनल और स्टेट पार्टियाें के डेलीगेशन से मिल रहे हैं.