नांदेड़ पुलिस ने बीड़ जिले के अंबाजाेगाई से एक ऐसे व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है जिसने शहर के सेंट्रल बस स्टैंड काे बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इस व्यक्ति ने खुद काे गैंगस्टर मारणे गैंग का शार्प शूटर बताते हुए 5 तारीख काे बस स्टैंड काे बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, 5 मार्च की दाेपहर काे नांदेड़ पुलिस कंट्राेल रूम में एक काॅल आया था. इसमें काॅल करने वाले एक अनजान व्यक्ति ने कहा कि वह मारने गैंग का शार्प शूटर है और उसने नांदेड़ बस स्टैंड काे उड़ाने की धमकी दी है. उसने यह भी कहा कि इस बारे में बस स्टैंड के कंप्लेंट बाॅक्स में एक नाेट डाला गया है. इस काॅल के बाद कंट्राेल रूम में हंगामा मच गया. पुलिस तुरंत बस स्टैंड पहुंची और जांच शुरू की. इसमें उन्हें कंप्लेंट बाॅक्स में एक नाेट मिला जिसमें लिखा था कि बम फाेड़ दिया जाएगा. इसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड और इलाके की अच्छी तरह जांच की लेकिन इस धमकी में काेई सच्चाई नहीं मिली.