अवध राजपूत विकास संघ द्वारा हाेली मिलन समाराेह उत्साहपूर्वक संपन्न

    11-Mar-2026
Total Views |
 
 

holi 
अवध राजपूत विकास संघ (पुणे) की ओर से 8 मार्च काे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तथा हाेली के उपलक्ष्य में हाेली मिलन समाराेह का भव्य आयाेजन किया गया. कार्यक्रम का आयाेजन स्वारगेट क्षेत्र में किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ाें परिवाराें ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.इस अवसर पर राजपूत समाज की माताओं, बहनाें और युवाओं ने बड़ी संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.कार्यक्रम में आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी संस्था से आईं मुख्य वक्ता नलिनी दीदी ने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए.
 
उन्हाेंने अपने संबाेधन में महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक मूल्याें और समाज में सकारात्मक साेच के महत्व पर प्रकाश डाला. उनके मार्गदर्शन से उपस्थित लाेगाें काे नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली. कार्यक्रम के दाैरान समाज की एकता, महिला सम्मान और सामाजिक समरसता कसंदेश भी दिया गया.संघ के प्रवक्ता रामनाथ सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए संघ के सभी पदाधिकारियाें, कार्यकर्ताओं और सदस्याें का आभार व्यक्त किया. उन्हाेंने कहा कि सभी के सहयाेग और एकता के कारण ही कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हाे सका. भविष्य में भी समाज काे संगठित कर सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में याेगदान देने का संकल्प लिया गया.