इजराइल-ईरान जंग से चाराें ओर तबाही: लाशाें का ढेर

    11-Mar-2026
Total Views |
 
 

iran 
इजराइल-ईरान जंग से चाराें तरफ तबाही मची है. इस तबाही के बीच लाशाें का ढेर पड़े हैं. इसमें तेहरान सबसे ज्यादा बर्बादी के कगार पर है. 6 लाख से ज्यादा लाेग बेघर हाे गए हैं.इजराइल के हमले में ईरान के नएसुप्रीम लीडर माेजतबा खामेनेई के घायल हाेने का दावा किया गया है. लाेगाें का पलायन शुरू हाे गया है. माैत का आंकड़ा 1700 के पार पहुंच गया है.हर तरफ तबाही का मंजर देखा जा सकता है. ईरान ने कहा-मजबूरी में जंग लड़नी पड़ रही है. बता दें कि दसवें दिन भी हमलाें का दाैर जारी है. चाराें तरफ आग धुएं का गुबार दिख रहा है. युद्ध से इंडियन एयरलाइंस काे हर दिन करीब 200 कराेड़ का नुकसान हाे रहा है.
 
एक रिपाेर्ट के मुताबिक, वे माैजूदा युद्ध के दाैरान घायल हुए हसरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं. हालांकि रिपाेर्ट में यह नहीं बताया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए. इससे पहले 28 फरवरी काे उनकी पत्नी, बेटी और पिता की माैत हाे गई थी. जंग शुरू हाेने के बाद से मुजतबा सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं.उन्हें बीती रात ईरान का नया सुप्रीम लीडर घाेषित किया गया था. वहीं अली खामेनेई की माैत के बाद इजराइल और अमेरिका ने बिना इजाजत सुप्रीम लीडर चुनने पर खाेज कर मारने की धमकी दी थी. इजराइल ने कहा था कि जाे भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी काे यूएन-इजराइल के हमले में माैत हाे गई थी. अयातुल्ला 1989 में रुहाेल्लाह खुमैनी के निधन के बाद से ईरान के सर्वाेच्च नेता के पद पर काबिज थे.