एसआईआर-नेशनल केमिकल लेबाेरेटरी ने स्टूडेंट और रिसर्च स्काॅलर्स के फ्लैगशिप इवेंट ‘तरंग ’ के साथ नेशनल साइंस डे सेलिब्रेशन आयाेजित किया.काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की डायरेक्टर जनरल और डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च की सेक्रेटरी डाॅ. (मिसेज़) एन. कलैसेल्वी ने प्रमुख अतिथि के ताैर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता की.
सीएसआईआर-एनसीएल के डायरेक्टर डाॅ. आशीष लेले उपस्थित थे. डाॅ.कलैसेल्वी ने कहा कि एनसीएल की लैब से निकलने वाली टेक्नाेलाॅजी काे इंडस्ट्री और समाज का बहुत भराेसा है.
उन्हाेंने पैरासिटामाेल प्राेसेस काे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया जिसने एनसीएल काे भारत के साइंटिफिक इतिहास का एक स्थायी हिस्सा बना दिया है, डाॅ. कलैसेल्वी ने इंडस्ट्री से जुड़े रिसर्च कल्चर काे बढ़ावा देने के लिए एनसीएल की लीडरशिप की तारीफ की. उन्हाेंने वेंचर सेंटर की नेशनल लेवल पर पहचान और बड़ी संख्या में स्टार्टअप और एमएसएमइकाे इनक्यूबेट करने में उसकी भूमिका की तारीफ की, और स्काॅलर्स से रिसर्च काे एंटरप्राइज में बदलने की अपील की साइंटिस्ट डाॅ. वरुण नाटू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस इवेंट में सीएसआईआरएनसीएल के साइंटिस्ट, स्टाफ, स्टूडेंट और रिसर्च स्काॅलर शामिल हुए थे.