नाेएडा हवाई अड्डे से डेढ़ महीने में शुरू हाे जायेंगी वाणिज्यिक उड़ानें : नायडू

    11-Mar-2026
Total Views |
 
noida
 
नागरिक उड्डयन मंत्री राम माेहन नायडू किंजरापू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नाेएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगले डेढ़ महीने में वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हाे जायेंगी.नायडू ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दाैरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में नाेएडा हवाई अड्डे काे नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से पिछले सप्ताह एयराेड्रम लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आम ताैर पर एयराेड्रम लाइसेंस मिलने के बाद वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हाेने में 45 से 60 दिन का समय लगता है.नायडू ने सदन काे बताया कि साल 2014 में देश में हवाई अड्डाें की संख्या 74 थी जाे अब बढ़कर 166 हाे गयी है.
 
उन्हाेंने कहा कि सरकार यहीं पर रुकने वाली नहीं है. उसकीयाेजना और हवाई अड्डे बनाने की है. अगले पांच साल में 50 तथा 20 साल में 200 हवाई अड्डे और बनाने की याेजना है. इस प्रकार साल 2047 तक देश में हवाई अड्डाें की संख्या 350 के पार पहुंच जायेगी. उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि विकसित भारत के लिए विमानन अवसंरचना का मजबूत हाेना जरूरी है. पिछले 12 साल में देश में विमानाें और यात्रियाें दाेनाें की संख्या दाेगुनी हाे गयी है. अभी राेजाना औसतन 5 लाख यात्री घरेलू मार्गाें पर और 2 लाख यात्री अंतर्राष्ट्रीय मार्गाे पर यात्रा करते हैं. उन्हाेंने बताया कि हवाई अड्डाें की संख्या बढ़ाने के साथ सरकार सी-प्लेन (पानी की सतह पर उतरने और उड़ान भरने में सक्षम विमान) के परिचालन काे भी बढ़ावा दे रही है.