400 से अधिक महिला शंख वादकाें ने रचा विश्व रिकाॅर्ड

    11-Mar-2026
Total Views |
 
 
 
pune
 
नारी शक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का गाैरव बढ़ाने के लिए, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर 400 से अधिक महिला शंखवादकाें ने एक साथ शंखनाद कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया. इस अनूठी पहल का आयाेजन देश के पहले विश्व रिकाॅर्ड धारक शंखवादक समूह केशव शंखनाद पथक द्वारा किया गया था. यह ऐतिहासिक उपलब्धि कर्वेनगर स्थित महर्षि कर्वे स्त्री शिक्षण संस्था के परिसर में हासिल की गई.
 
इस अवसर पर महापाैर मंजूषा नागपुरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सेवानिवृत्त) रेखा सालुंखे, साेल्जर्स इंडिपेंडेंट रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन की संस्थापिका सुमेधा याेगेश चिथड़े, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका उमा जाेशी, एथलीट प्रीति मस्के, वर्ल्ड रिकाॅर्ड इंडिया की सुषमा नार्वेकर और पथक के संस्थापक अध्यक्ष नितिन महाजन उपस्थित थे.आयाेजन के दाैरान शंख मंत्राें का पाठ किया गया.
शंख के माध्यम से ब्रह्मनाद, सात खंड, अर्धवलय, तुतारी, पूर्णवलय, सुदर्शन चक्र और मुक्तछंद जैसी सात आवर्तनाें (प्रस्तुतियाें) का प्रदर्शन किया गया. शंख, डमरू और संभल की जुगलबंदी उपस्थित दर्शकाें के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही. मंजूषा नागपुरे औरसुषमा नार्वेकर ने समूह की सबसे कम उम्र की बाल महिला वादक काे पदक पहनाकर विश्व रिकाॅर्ड की आधिकारिक घाेषणा की.