महाराष्ट्र काे वैश्विक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्याेग जगत के प्रमुख अधिकारियाें से संवाद किया.इंडिया केमिकल इंडस्ट्री आउटलुक काॅन्फ्रेंस के दाैरान आयाेजित विशेष सीईओ राउंडटेबल में देश-विदेश की केमिकल और पेट्राेकेमिकल कंपनियाें के 100 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारियाें ने भाग लिया. कार्यक्रम का आयाेजन इंडियन केमिकल काउंसिल ने किया.सम्मेलन में नाॅलेज पार्टनर मैकिंज़ी एंड कंपनी ने भारत की आर्थिक वृद्धि में केमिकल उद्याेग की भूमिका पर प्रस्तुति दी, जबकि इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नाेलाॅजी के एमेरिटस प्राेफेसर एम.एम. शर्मा ने भी अपने विचार रखे.
कार्यक्रम की शुरुआत आईसीसी की अध्यक्ष और तिरुमलाई केमिकल्स लिमिटेड की मुख्य वित्त अधिकारी रम्या भरतराम के उद्घाटन संबाेधन से हुई. चर्चा का संचालन आईसीसी के उपाध्यक्ष समीर साेमैया और अतिरिक्त उपाध्यक्ष जयंत ढाेबले ने किया.इस दाैरान उद्याेग जगत के प्रतिनिधि बिमल गाेकुलदास, रवि गाेयनका, राजेंद्र वी.गाेगरी और अलेक्जेंडर ग्रडिंग ने भी अपने सुझाव दिए.मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि केमिकल उद्याेग महाराष्ट्र की औद्याेगिक अर्थव्यवस्था का अहम आधार है और राज्य सरकार उद्याेगाें के लिए बेहतर माहाैल, तेज पर्यावरण मंजूरी और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हाेंने उद्याेग जगत से राज्य सरकार के साथ मिलकर केमिकल उद्याेग के लिए दूरदर्शी नीति तैयार करने का आह्वान किया.