मध्य पूर्व में चल रही युद्ध की स्थिति का असर अब पुणे के लाेगाें की रसाेई और राेजगार पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी काे लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं. प्रशासन काे तुरंत हस्तक्षेप कर कालाबाजारी पर राेक लगाते हुए गैस की आपूर्ति सुचारु करनी चाहिए, ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष अक्षय जैन ने गुरुवार काे जिला कले्नटर जीतेंद्र डूडी काे ज्ञापन देकर की.इस अवसर पर प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव आनंद दुबे, मेघश्याम धर्मावत, नेहल देशमुख, अथर्व साेनार, शिवानी देशमुख, भूषण भंडारी आदि उपस्थित थे.
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के कई इलाकाें में घरेलू गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हाे रहे हैं, जिससे नागरिकाें काे राेजमर्रा के भाेजन बनाने में गंभीर कठिनाइयाें का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही इस कमी का असर हाेटल, रेस्टाेरेंट, छात्रावास, केटरिंग व्यवसाय तथा विवाह समाराेह और विभिन्न कार्यक्रमाें पर भी पड़ रहा है.वर्तमान में विवाह समाराेहाें का माैसम शुरू हाेने के कारण गैस की अनिश्चित उपलब्धता के चलते कुछ परिवाराें ने अपने विवाह समाराेह आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है, ऐसी जानकारी भी जैन ने दी.पुणे क्षेत्र के पाउडर काेटिंग यूनिट, लघु उद्याेग, उत्पादन परियाेजनाएं तथा विभिन्न औद्याेगिक इकाइयां गैस पर बड़े पैमाने पर निर्भर हैं.
गैस आपूर्ति में बाधा आने से औद्याेगिक क्षेत्र पर भी प्रभाव पड़नकी संभावना उन्हाेंने व्यक्त की. साथ ही कई मजदूर अपने राज्याें में वापस लाैट रहे हैं, यह मुद्दा भी उन्हाेंने उठाया.इस बीच गैस की कमी की स्थिति का फायदा उठाकर कुछ स्थानाें पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू हाेने की शिकायतें नागरिकाें से मिल रही हैं, यह गंभीर मुद्दा भी ज्ञापन में उठाया गया है.इस पृष्ठभूमि में जिला प्रशासन काे एलपीजी गैस संबंधी शिकायताें के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी करना चाहिए, गैस एजेंसियाें पर विशेष जांच अभियान चलाकर कालाबाजारी और जमाखाेरी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, तथा नागरिकाें और उद्याेगाें के लिए गैस की आपूर्ति सुचारु रखने हेतु तुरंत उपाय करने चाहिए, ऐसी मांग युवक कांग्रेस की ओर से की गई है.