मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट में अमृतांजन ब्रिज के पास एक खड़ी चढ़ाई और माेड़ पर मछली ले जा रहे एक कंटेनर के ब्रेक फेल हाे गए, जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया. अच्छी बात यह रही कि इस घटना में काेई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दाे लाेगाें काे मामूली चाेटें आईं.यह दुर्घटना शुक्रवार (13 मार्च) सुबह करीब 6:30 बजे हुआ.दुर्घटना की वजह से मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक कुछ देर के लिए रुका रहा. बाेरघाट (दस्तूरी) हाइवे पुलिस और एजेंसियाें ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक काे किनारे कर आधे घंटे के अंदर मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक सुचारू कर दिया.आईआरबी पेट्राेलिंग, हाइवे ट्रैफिक पुलिस (बाेरघाट), डेल्टा फाेर्स, महाराष्ट्र सिक्याेरिटी फाेर्स और मृत्युंजय देवदूत इमरजेंसी टीम की मदद से उन्हाेंने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर काे क्रेन की मदद से युद्ध स्तर पर हटाया. उन्हाेंने कंटेनर से फैले तेल पर मिट्टी भी डाली और उसे पानी से धाेया, जिससे रास्ता ट्रैफिक के लिए खुल गया और पुणे से मुंबई जाने वाला ट्रैफिक सुचारू हाे गया. इस बीच ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुणे से मुंबई जाने वाले ट्रैफिक काे वलवन एग्जिट से पुराने मुंबई- पुणे हाइवे से निकाला गया.