मामूली विवाद में रिक्शा चालक पर फायरिंग

    14-Mar-2026
Total Views |
 
 

FIR 
 
रिक्शा माेड़ने काे लेकर हुए विवाद में एक समूह द्वारा रिक्शा चालक पर देसी पिस्ताैल से गाेली चलाने की चाैंकाने वाली घटना सामने आई है. काेंढवा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर चार आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आराेपियाें के नाम कुणाल उर्फ नन्या जाधव, आदित्य घावरे, अक्षय ज्ञानेश्वर जावले (उम्र-20 वर्ष, निवासी-जाधवनगर, वडगांव बुद्रुक, सिंहगड़ राेड) और शिवाजी पांडुरंग मरगले (उम्र-21 वर्ष, निवासी-शिवतेजनगर, काेल्हेवाडी, सिंहगढ़ राेड) हैं. इनके साथी जीतू जाधव, प्रथमेश पवार और मयूर सूर्यवंशी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.इस संबंध में रिक्शा चालक इक्राहिम उर्फ अज्जू अहमद शेख (उम्र-48 वर्ष, निवासी-अशरफनगर, काेंढवा) ने काेंढवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यह घटना काेंढवा के काकडे वस्ती क्षेत्र में पुणे मनपा के खेल मैदान के पास 8 मार्च की रात करीब साढ़े बारह बजे हुई.
 
प्रथमेश पवार और मयूर सूर्यवंशी के खिलाफ पहले से ही हत्या और मारपीट के तीन-तीन मामले दर्ज हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिक्शा चालक शेख मनपा के खेल मैदान के पास रिक्शा माेड़ रहे थे.उसी समय आराेपी जाधव, घावरे, जावले और उनके साथी टू-व्हीलर से वहां से गुजर रहे थे.रिक्शा माेड़ते समय आराेपियाें की टू-व्हीलर सामने आ गई. इसी बात काे लेकर दाेनाें पक्षाें में विवाद हाे गया.आराेपियाें ने शेख के साथ बहस करते हुए गाली-गलाैज शुरू कर दी और अपने पास माैजूद देसी पिस्ताैल से गाेली चला दी. इसके बाद उन्हाेंने शेख काे धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी. भयभीत शेख वहां से भाग गए.दाे दिन बाद शेख ने इस घटना की जानकारी काेंढवा पुलिस काे दी. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर फरार चार आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया. सहायक पुलिस निरीक्षक जाधव इस मामले की जांच कर रहे हैं.