प. रेलवे का गैर-किराया राजस्व दाेगुना करने का लक्ष्य

    14-Mar-2026
Total Views |
 

railway 
 
प्रधानमंत्री कार्यालय के भारतीय रेल के गैर-किराया राजस्व (छऋठ) काे बढ़ाने के निर्देशाें के अनुरूप, पश्चिम रेलवे ने गैर- किराया स्राेताें से अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की रणनीतियाें पर विचार-विमर्श के लिए पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकाें के साथ एक उच्चस्तरीय विचार-मंथन बैठक की अध्यक्षता की.बैठक के दाैरान तरुण जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य यात्रियाें काे मूल्यवर्धित सेवाएं प्रदान करना है. हमारे डिजिटल लाउंज और मिनी माॅल की सफलता यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि यात्री अब आधुनिक, प्राैद्याेगिकी आधारित तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की ओर अधिक आकर्षित हाे रहे ैं.
 
गैर-किराया राजस्व काे दाेगुना कर हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पश्चिम रेलवे अपने वाणिज्यिक परिसंपत्तियाें की राजस्व क्षमता काे नए दृष्टिकाेण से देखे.चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी 2026 तक पश्चिम रेलवे ने गैर-किराया राजस्व के रूप में 117 कराेड़ अर्जित किए हैं, जिससे पश्चिम रेलवे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जाेनाें में शामिल हाे गया है. भारतीय रेल के गैर- किराया राजस्व काे 750 कराेड़ से बढ़ाकर 1,500 कराेड़ करने के राष्ट्रीय निर्देश के अनुरूप, पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 239.24 कराेड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है. तरुण जैन ने कहा कि इस लक्ष्य काे प्राप्त करने के लिए मुंबई सेंट्रल स्थित डिजिटल लाउंज, रतलाम स्टेशन पर मिनी माॅल तथा अहमदाबाद में एसी सह डिजिटल लाउंज जैसे सफल नवाचार पहलाें काे दाेहराने की आवश्यकता हाेगी, जिन्हें सराहना मिल चुकी है. ये पहल यात्रियाें की सुविधा और आराम काे अधिकतम करने के उद्देश्य से की गई हैं.