स्टाॅल के खिलाफ कार्रवाई राेकने राजनीतिक दबाव !

    14-Mar-2026
Total Views |
 
 

stall 
 
 
पुणे बाजार समिति, जिसने बाजार में बिना इजाज़त के स्टाॅल, शेड़ और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा करके खूब हंगामा किया था, उसकी करतूत बुधवार के दिन सबके सामने आ गई. अचानक स्टाॅल और प्याज के शेड़ के खिलाफ कार्रवाई काे ब्रेक देते हुए कपुणे बाजार समिति ने अनार यार्ड में शेड काे गिराने की कार्रवाई की. बाजार में इस बात की खूब चर्चा है कि, मंत्रालय के सूत्राें ने स्टाॅल के खिलाफ कार्रवाई राेकने के लिए कदम उठाया है. इसके चलते अब बाजार में मावा, गुटखा और तंबाकू की बिक्री की इजाजत मिल गई है. लगातार तीन अधिवेशन में बाजार समिति के संचालक मंडल के संचालकाें पर स्टाॅल, बिना इजाज़त के शेड़,अतिक्रमण के साथ-साथ मनमाने तरीके से टेंडर बांटने का आराेप लगाया था. इसी बैकग्राउंड में बाजार समिति ने कार्रवाई का ऐलान किया था.
 
अनार यार्ड में लगे शेड़ पर हथाैड़ा चला स्टाॅल लगाने वालाें काे तीन दिन की डेडलाइन दी गई थी. बुधवार काे जेसीबी, क्रेन, डंपर वगैर मशीनें बड़ी तैयारी के साथ मार्केट में आईं. लेकिन, स्टाॅल लगाने वालाें के खिलाफ जाे कार्रवाई हाेनी थी, वह अचानक टाल दी गई. शेड़ और प्याज के शेड़ पर कार्रवाई किए बिना, अनार यार्ड में लगे शेड़ पर सीधे हथाैड़ा चलने से मार्केट के व्यापारी और मजदूर हैरानी जता रहे हैं. मार्केट में चर्चा है कि, बीजेपी के कुछ मंत्री और विधायकाें ने अधिवेशन में कार्रवाई करने का पक्का भराेसा दियाथा, उन्हाेंने ही मिनिस्ट्री से शेड़ पर कार्रवाई राेकने का ऑर्डर दे दिया है. बताया जा रहा है कि, नियाेजित की गई कार्रवाई में अचानक बदलाव करने से अधिकारी भी कन्फ्यूज हाे गए.