मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह हाेता जा रहा है. आसमान से मिसाइलाें और बम की गूंज के बीच यह संघर्ष अब चाैदहवें दिन में प्रवेश कर चुका है और अमेरिका इस युद्ध पर अब तक करीब ढाई लाख कराेड़ रुपये खर्च कर चुका है. वहीं, अमेरिका और इजराइल के भीषण हमलाें से दहक रहा ईरान भी जाेरदार पलटवार कर रहा है. शुक्रवार काे दुबई में तेज धमाकाें से इमारतें हिल गईं और शहर के एक केंद्रीय हिस्से में घना काला धुआं उठ गया.इससे पहले गुरुवार काे पीएम माेदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फाेन पर बात की और मिडिल-ईस्ट में बिगड़ते हालात पर चर्चा की. पीएम माेदी ने बातचीत से समस्या के समाधान का सुझाव दिया. वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर भी ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से चाैथी बार बातचीत की है.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने साेशल मीडिया पर एक पाेस्ट में कहा कि ईरान की सरकार से जुड़े लाेगाें काे मारना उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है.ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 47 साल से निर्दाेष लाेगाें काे मारता रहा है और अब मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के ताैर पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं्. ट्रंप ने यह भी घाेषणा की कि अब सभी देश रूस से कच्चा तेल खरीद सकते हैं.तेहरान में प्रदर्शन के दाैरान धमाका: ईरान की राजधानी तेहरान के फिरदाैसी चाैक पर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन के दाैरान कई धमाकाें से अफरा-तफरी मच गई. इजराइल ने इस इलाके पर हमले की चेतावनी दी थी.वहीं लेबनान में इजराइल के ताजा ड्राेन हमलाें में दाे लाेगाें की माैत हाे गई और कई घायल हुए हैं. रिपाेर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में अमेरिकीइजराइली कार्रवाई में 6 लाख से ज्यादा लाेगाें के घर उजड़ गए.