केंद्र सरकार ने कहा कि देशभर में काॅमर्शियल उपभाेक्ताओं काे अब एलपीजी गैस सिलेंडराें की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है और उन्हें उनके इलाकाें में उपलब्ध पाइप वाली प्राकृति गैस कनेक्शन अपनाने का सुझाव भी दिया जा रहा है. इसी बीच एलपीजी से लदे दाे भारतीय जहाज हाेर्मूज जलडमरूमध्य से निकल कर भारत के लिए रवाना हाे चुके हैं और वे 16 तथा 17 मार्च काे गुजरात के बंदरगाहाें पर पहुंच सकते हैं, इससे एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी. एलपीजी का भंडार बढ़ाने के लिए खाड़ी देशाें के अलावा अन्य देशाें से भी इसकी खरीद की बात की जा रही है.सरकार ने यह भी कहा है कि देश में एलपीजी के घरेलू उत्पादन में पश्चिम एशिया संघर्ष के छिड़ने के बाद से अब तक 31 प्रतिशत वृद्धि हाे चुकी है और इसका पर्याप्त भंडार है. घरेलू उपभाेक्तओं काे घबराहट में बुकिंग करने की जरूरत नहीं है और न ही उन्हें वितरकाें के पास लाइन लगाने की जरूरत है.सरकार ने अपील की है कि घरेलू उपभाेक्ता सिलेंडर के लिए केवल ऑनलाइन तरीकाें से ही बुकिंग करें और यदि संभव हाे ताे वे भी पीएनजी कनेक्शन लें.