श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से गणपति मंदिर के 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुढ़ी पाड़वा से (19 से 23 मार्च तक) भव्य संगीत महाेत्सव का आयाेजन किया गया है.यह महाेत्सव प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक श्रीमंत थाेरले बाजीराव पेशवे मार्ग स्थित नू.म.वि. स्कूल एवं जूनियर काॅलेज के प्रांगण में संपन्न हाेगा. ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने ने बताया कि इस महाेत्सव में पुणेवासियाें काे अनुभवी दिग्गजाें के साथसाथ उभरते युवा कलाकाराें की कला का आनंद लेने का माैका मिलेगा.19 मार्च काे शाम 4:45 बजे गणेश पूजन के साथ महाेत्सव का प्रारंभ हाेगा.शाम 5 बजे पद्मश्री भिकल्या लाडक्या धिंडा और उनके दल द्वारा तारपा वादन एवं नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा. शाम 6.45 बजे महाेत्सव का औपचारिक उद्घाटन हाेगा.
उसके बाद शाम 7 बजे दिग्गज संगीतकार और गायक श्रीधर फड़के एवं साथियाें द्वारा ‘फिटे अंधाराचे जाळे’ कार्यक्रम हाेगाशुक्रवार (20 मार्च) काे पं. उपेंद्र भट और साथियाें द्वारा गुरु गणेश संगीत कार्यक्रम और इसके बाद नंदेश उमप और 75 कलाकाराें की भव्य प्रस्तुति ‘मी मराठी’ कार्यक्रम का आयाेजन किया गया है.शनिवार (21 मार्च) काे खंडेराव मुले और साथियाें द्वारा ‘स्वरयात्रा’, कुणाल गांजावाला लाइव इन काॅन्सर्ट हाेगा. वहीं, रविवार (22 मार्च) काे नटरंग एकेडमी द्वारा त्रिपुंड की प्रस्तुति के बाद माणिक वर्मा फाउंडेशन निर्मित मअमृताहुनी गाेडफ कार्यक्रम में, रानी वर्मा, वंदना गुप्ते, भारती आचरेकर सहित अन्य महिला कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी.साेमवार (23 मार्च) काे समापन कार्यक्रमाें में स्वरप्रज्ञा पं. मिलिंद रायकर और यज्ञेश रायकर की वायलिन जुगलबंदीहाेगी. उसके बाद पं.हृदयनाथ मंगेशकर की सुरीली महफिल भाव सरगम का आयाेजन किया गया है.दर्शकाें के वाहनाें के लिए अप्पा बलवंत चाैक स्थित प्रभात थिएटर के सामने वाली नू.म.वि. मराठी स्कूल में व्यवस्था की गई है.