रमजान ईद पर ताड़ीवाला राेड परिसर में सर्वधर्म राेजा इफ्तार कार्यक्रम संपन्न

    15-Mar-2026
Total Views |
 

eid 
 
ताड़ीवाला राेड क्षेत्र में पवित्र रमजान ईद के अवसर पर पिछले 26 वर्षाें से लगातार आयाेजित किए जा रहे सर्वधर्म राेजा इफ्तार कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है, ऐसा प्रतिपादन पुणे शहर के उपमहापाैर परशुराम वाडेकर ने किया.माताेश्री रमाबाई आंबेडकर राेड (ताड़ीवाला राेड) क्षेत्र में डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर ग्रंथालय और विभिन्न फ्रेंड सर्कल की ओर से राष्ट्रीय एकता काे बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सर्वधर्म राेजा इफ्तार कार्यक्रम का आयाेजन किया गया था. इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मगुरुओं तथा सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और क्रीड़ा क्षेत्र के मान्यवर उपस्थित थे.
 
कार्यक्रम में मुस्लिम धर्मगुरु माैलाना अकरम मदारी, बाैद्ध धर्मगुरु भंते धम्मानंद, ईसाई धर्मगुरु फादर सुधीर चव्हाण, नागलिंगेश्वर कमरी मठ के मठपति मल्लाप्पा महाराज उपस्थित थे. इसके साथ ही वंचित बहुजन आघाड़ी के वरिष्ठ नेता वसंतदादा सालवे, नगरसेवक नीलेश आल्हाट, आरपीआई (आठवले गुट) प्रभारी शैलेंद्र चव्हाण, अध्यक्ष महेंद्र कांबले के साथ क्षेत्र के विभिन्न मंडल, गणेश मंडल, बुद्ध विहार और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मुरादभाई काजी ने किया.
 
इस कार्यक्रम का आयाेजन डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर ग्रंथालय के अध्यक्ष संताेष शंकरजी और सुजीत यादव के नेतृत्व में व्हिस्की बाॅयज फ्रेंड सर्कल के जमीर जमादार, भाई शेख ग्रुप के अध्यक्ष अज्जू शेख, शेरे अली फ्रेंड सर्कल के अमन शेख, आजाद हिंद फ्रेंड सर्कल के जावेद खान, आसिफ खान, एकता फ्रेंड सर्कल के आसिफ सैय्यद, मेहबूब शेख, माेहाज शेख, दयानंद तानवड़े के साथ अहमद पटेल, फारुख शेख, शाहरुख खान, अभिषेक यादव, ईश्वर गायकवाड़, संदीप कांबले, शुभम भाेसले, तुषार सालवे, प्रदीप गायकवाड़, राम गायकवाड़ और कई सहयाेगियाें ने उत्कृष्ट नियाेजन के साथ किया.इस बीच इस कार्यक्रम में पिछले 16 से 17 वर्षाें से नियमित रूप से उपस्थित रहने वाले कैंप क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रशीद खिजर का हाल ही में निधन हाे गया. कार्यक्रम के अंत में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.