गाड़ी की टक्कर लगने के बहाने चाेरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश

    15-Mar-2026
Total Views |
 
 

gang 
 
उत्तर प्रदेश के मेरठ से आकर पुणे में सिग्नल तथा भीड़भाड़ वाले स्थानाें पर कार चालकाें काे निशाना बनाकर उनकी गाड़ी से माेबाइल और कीमती वस्तुएं चुराने वाली टक टक गैंग के दाे बाहरी राज्य के चाेराें काे अपराध शाखा की यूनिट 1 की टीम ने गिरफ्तार किया है. उन्हाेंने फरासखाना, अलंकार और विमानतल पुलिस थाने की सीमा में चाेरी करने की बात कबूल की है.लगभग 200 से 250 सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस ने इन चाेराें का पता लगाया था.रवि ओमप्रकाश काेहली (उम्र- 38 वर्ष) और अफजल कय्यूम अब्बासी (उम्र-38 वर्ष, दाेनाें निवासी-मेरठ, उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार किए गए आराेपियाें के नाम हैं. शहर के मध्य क्षेत्र में कार चालक से विवादकर उसकी गाड़ी से माेबाइल चाेरी करने की घटना 13 फरवरी काे हुई थी. अपराध शाखा की यूनिट 1 की टीम इन चाेराें की तलाश कर रही थी.सीसीटीवी फुटेज की जांच के दाैरान पुलिस कर्मचारी मयूर भाेसले, अमित जमदाडे और हेमंत पेरणे काे मुखबिर से जानकारी मिली. इस अपराध के संदिग्ध चाेर समर्थ पुलिस थाने की सीमा में स्थित एक लाॅज में आने वाले हैं.
 
इसके अनुसार पुलिस निरीक्षक अजित जाधव और उनके सहयाेगियाें ने लाॅज के परिसर में जाल बिछाकर इंतजार किया. सूचना में दिए गए हुलिए के अनुसार जब दाेनाें व्यक्ति वहां आए ताे पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उन्हाेंने माेबाइल चाेरी करने की बात स्वीकार कर ली.अधिक पूछताछ में उन्हाेंने बताया कि 11 फरवरी की शाम काे काेथरुड क्षेत्र में कर्वे राेड पर स्थित सारस्वत बैंक के सामने कार चालक का ध्यान भटकाकर चालक के पास वाली सीट पर रखा एप्पल कंपनी का आईफाेन 17 प्राे और एक पाॅकेट चुरा लिया था. इस मामले में अलंकार पुलिस थाने में अपराध दर्ज था.इसी प्रकार विमाननगर चाैक में 19 अगस्त 2025 काे एक स्विफ्ट कार चालक काे यह कहकर कि कार उसके पैर पर चढ़ गई है, बहाना बनाकर उसकी गाड़ी से सैमसंग और वन प्लस कंपनी के दाे माेबाइल चाेरी करने की बात भी उन्हाेंने स्वीकार की.इस मामले की शिकायत विमानतल पुलिस थाने में दर्ज थी. इन दाेनाें काे फरासखाना पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया ह