इजराइल के हमले में लेबनान में 100 से ज्यादा बच्चाें की माैत

    15-Mar-2026
Total Views |
 
 

isarel 
 
इजराइल के हमले में लेबनान में 100 से ज्यादा बच्चाें की माैतइजराइल के हमले में लेबनान में 100 से ज्यादा बच्चाें की माैत हाे गयी है. वहीं ईरान ने अपने 104 नाैसैनिकाें की माैत का बदला लेने अमेरिका काे धमकाते हुए कहा- ट्रंप काे उनके किए का अंजाम भुगतना हाेगा. दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपतिट्रंप ने ईरान काे हर माेर्चे पर तबाह करने की खुली धमकी दी है. इस बीच बगदाद में अमेरिकी दूतावास का पूरा क्षेत्र धमाकाें से दहल उठा. युद्ध में हालात लगातार बिगड़ रहे है. फ्रांसीसी राष्ट्पति इमैन्यूअल मैक्राे ने लेबनान-इजराइल के बीच मध्यस्थता करने का प्रस्ताव रखा है. इजराइल अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर ताे हमला कर ही रहा है, साथ ही उसके लेबनान पर भी हमले जारी हैं.
 
लेबनान में इजरायली हमलाें में सैकड़ाें आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें बड़ी तादाद बच्चाें और महिलाओं की है. लेबनान का रेसिस्टेंस संगठन हिजबुल्लाह भी ईरान कासाथ देते हुए इजरायल पर हमले कर रहा है, जिसके जवाब में इजरायल ने बड़े पैमाने पर लेबनान पर हमले किए हैं.लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार काे बताया कि इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच हालिया तनाव बढ़ने के बाद से लेबनान में इजरायली हमलाें में 100 सज्यादा बच्चाें की माैत हाे चुकी है.जबकि इन हमलाें में कम से कम 773 लाेग मारे गए हैं.
 
मंत्रालय के मुताबिक इस हालिया संघर्ष में कुल 773 लाेग मारे गए हैं. मारे गए लाेगाें में 62 महिलाएं भी शामिल हैं, और 1900 से ज़्यादा लाेग घायल हुए हैं.संयुक्त राष्ट्र की बच्चाें की संस्था UNICEF भी कहा कि लेबनान में लाखाें बच्चाें के लिए स्थिति बहुत ही भयानक है. UNICEF जर्मनी के कार्यकारी निदेशक क्रिश्चियन श्नाइडर ने एक रिपाेर्ट में जाेर देते हुए कहा, बच्चाें की हर हाल में सुरक्षा की जानी चाहिए.इससे पहले नाॅर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल ने कहा था कि लेबनान अब अपनी सहन-सीमा के करीब पहुंच रहा है, क्याेंकि बड़े पैमाने पर लाेगाें का विस्थापन तेजी से बढ़ रहा है. मानवीय सहायता समूहाें ने चेतावनी दी है कि संकट का दायरा हर घंटे बढ़ता जा रहा है.