केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर माेहाेल की पुरानी चाेट का ऑपरेशन किया गया

    15-Mar-2026
Total Views |
 

mohol 
 
लगभग 29 वर्ष पहले कुश्ती खेलते समय लगी पुरानी चाेट पर अंततः शल्यक्रिया करानी पड़ी, जिसके कारण केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर माेहाेल काे कम से कम एक माह का अनिवार्य विश्राम लेना पड़ेगा. यह जानकारी उन्हाेंने साेशल मीडिया के माध्यम से दी.
इस पाेस्ट में माेहाेल ने बताया कि 29 वर्ष पहले काेल्हापुर में कुश्ती खेलते समय उन्हें चाेट लगी थी. उस चाेट के कारण उन्हाेंने कुश्ती स्थायी रूप से छाेड़ दी थी.कई वर्षाें तक उन्हाेंने इस चाेट की उपेक्षा की, किंतु हाल ही में इसका दर्द धीरे-धीरे बढ़ने लगा. चिकित्सकाें ने जांच के बादबताया कि ऑपरेशन के अतिरिक्त काेई अन्य विकल्प नहीं है, इसलिए अंततः शल्यक्रिया करानी पड़ी.
 
उन्हाेंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में संसद का अधिवेशन चल रहा है, उसी दाैरान यह शल्यक्रिया करानी पड़ी. अधिवेशन का कार्य, कार्य के सिलसिले में देशभर के दाैरे, पुणे लाेकसभा क्षेत्र के नागरिकाें से संपर्क तथा अन्य विभिन्न कार्य और इस वर्ष की महाराष्ट्र केसरी कुश्ती स्पर्धा जैसी अनेक जिम्मेदारियां रहते हुए विश्राम लेना पड़ रहा है, इस पर उन्हाेंने खेद व्यक्त किया. चाेट के दर्द से अधिक कष्ट काम से दूर रहने का हाे रहा है. नागरिकाें की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के बल पर वे शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हाेकर एक माह के भीतर पहले से अधिक उत्साह के साथ पुनः जनसेवा में उपस्थित हाेंगे, ऐसा विश्वास उन्हाेंने व्यक्त किया.