काेलकाता में भाजपा-टीएमसी के कार्यकर्ता भिडे

    15-Mar-2026
Total Views |
 
 
 
TMC
 
पश्चिम बंगाल में इस साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत में गर्माहट तेज है. काेलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है और वे आपस में भिड़ गए. गिरीश पार्क एरिया में दाेनाें ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की.इसमें कई लाेग घायल हाे गए. भाजपा दावा कर रही है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की रैली में जा रहे उनके वाहनाें पर पत्थर फेंके, जिसमें भाजपा के कइकार्यकर्ता भी घायल हुए हैं.वहीं पश्चिम बंगाल में उद्याेग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने झड़प के दाैरान खुद पर हमला हाेने का आराेप लगाया. उन्हाेंने कहा कि मुझ पर ईंट मारी गई. भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है. मंत्री पंजा का यहीं पर घर है. पांजा ने कहा कि 50 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं. उन्हाेंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाॅयकाॅट का बैनर फाड़ा और टीएमसी समर्थकाें पर हमला किया. इस घटना में पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं. पांजा ने कहा कि काेलकाता में आज की तरह की कानूनहीनता पहले कभी नहीं देखी गई.
 
पीएम माेदी बाेले- रैली राेकने के लिए राज्य की सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए : प्रधानमंत्री माेदी शनिवार काे पश्चिम बंगाल के दाैरे पर हैं. भाजपाटीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर उन्हाेंने कहा कि राज्य की सरकार ने इस रैली काे राेकने के लिए सारे हथियार निकाल लिए. पीएम माेदी ने शनिवार काे सभा संबाेधित करते हुए कहा, ‘आज इस सभा काे राेकने के लिए पश्चिम बंगाल की निर्मम सरकार ने अपने सारे हथियार निकाल लिए. आप लाेगाें काे आने से राेकने के लिए उन्हाेंने पुल बंद कर दिए, गाड़ियां राेक दीं, ट्रैफिक जाम कर दिया, बीजेपी के झंडे उखाड़ दिए और पाेस्टर फाड़ दिए.लेकिन निर्मम सरकार, साफ-साफ देख लाे, आप आज के जनसैलाब काे राेक नहीं पाई हाे.’ उन्हाेंने काेलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 18,680 कराेड़ के प्राेजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया. उनके साथ मंच पर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि माैजूद रहे.