पुणे कैंटाेनमेंट सहकारी बैंक में 8 मार्च ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर महिला कर्मचारियाें और महिला सदस्याें काे उपहार वितरित करने का कार्यक्रम आयाेजित किया गया.साेमवार,9 मार्च काे पुणे कैन्टाेंमेंट सहकारी बैंक के मुख्यालय और सभी शाखाओं में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर पर बैंक की महिला कर्मचारियाें और महिला सदस्याें काे उपहार वितरित करने काकार्यक्रम आयाेजित किया गया. इस कार्यक्रम के दाैरान बैंक के संस्थापक निदेशक और वर्तमान अध्यक्ष कैलासराव (मामा) काेद्रे और निदेशक मंडल के सदस्याें ने बैंक के मुख्यालय और विभिन्न शाखाओं का दाैरा किया.महिला सशक्तिकरण के लिए, बैंक ने केवल महिलाओं के लिए कम ब्याज दर पर स्वर्गीय कांति काेद्रे महिला सशक्तिकरण याेजना व स्मार्ट वाहन ऋण याेजना शुरू की है.
बैंक के अध्यक्ष कैलास (मामा) काेद्रे ने सभी जरूरतमंद महिलाओं से इस याेजना का लाभ उठाने की अपील की. इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष साहेबराव विट्ठलराव लाेनकर, स्मिता शैलेश लड़कट (प्रबंधन बाेर्ड के अध्यक्ष), निदेशक, कैलाश रामचंद्र काेद्रे, मंगल शिवाजीराव टिलेकर, शांताराम काेंडीराम चाैधरी, नंदकिशाेर तुकाराम बिड़कर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण जबलकर, महाप्रबंधक असलम तांबाेली, सहायक महाप्रबंधक सुनील जमदाड़े आदि की प्रमुख उपस्थिति थी.कार्यक्रम में देवेन्द्र सुरेश भाट, एड.अविनाश केरवा कवाड़े, एड.दिलीप महादेव जगताप, संदीप कैलासराव काेडे,अनिल जगन्नाथ आवनावे, ज्ञानेश्वर रामभाऊ माेझे, किशाेर फत्तू संघेलिया,संताेष मधुकर पेठे,अमित अजीत गिरमे, एड.जीवन दत्तात्रय म्हेत्रे, प्रबंधन बाेर्ड के सदस्य के.सी.मिश्रा,अविनाश साहेबराव वनमाले,बी.बी.माेहंती, सेवक प्रतिनिधि बालू पाटिल और सेवक वर्ग के साथ प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित थे.