महाराष्ट्र में नागपुर जिले के राउलगांव स्थित गाेला-बारूद निर्माण कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में रविवार सुबह करीब 7 बजे धमाका हाेने से 18 कर्मचारियाें की माैत हाे गई, जबकि 20 से ज्यादा लाेग घायल हाे गए. घायलाें में से कई की हालत गंभीर है.हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें माैके पर पहुंची.फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की काेशिश जारी है. फायर ब्रिगेड ने बताया कि ब्लास्ट से कंपनी में चाराें तरफ मलबा फैल गया है. मलबे में दबे कुछ कर्मचारियाें काे निकाला गया है.18 घायलाें काे नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पीएम माेदी ने घटना पर शाेक जताया, साथ ही मृतकाें के परिजन काे 2-2 लाख रुपए और घायलाें काे 50 हजार की सहायता राशि देने की घाेषणा की. नागपुर के कलमेश्वमें स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड) औद्याेगिक विस्फाेटकाें की एक प्रमुख निर्माता कंपनी है. यह कंपनी खनन परियाेजनाओं के लिए विस्फाेटक, डेटाेनेटर जैसे विस्फाेटक बनाती है.
रविवार सुबह कर्मचारियाें ने काम शुरू ही किया था, तभी प्लांट में डेटाेनेटर बनाने की प्राेसेस के दाैरान एक तेज धमाका हाे गया. विस्फाेट इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. हादसे के दाैरान कंपनी में 30 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे. स्थानीय लाेगाें ने बताया कि विस्फाेट इतना भयानक था कि आसपास के लाेग भी डर गए. विस्फाेट के बाद कंपनी में आग लग गई और अंदर माैजूद कर्मचारियाें- मजदूराें में भगदड़ गई. कुछ लाेग अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, जबकि कई लाेग अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि बारूद फैक्टी में विस्फाेट की खबर मिली, जिसके बाद टीम माैके पर पहुुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है. अब तक 18 लाेगाें के शव बरामद किए गए हैं. जबकि 20 लाेग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें नागपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि धमाके के समय कंपनी की उस यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे.