काेर्ट का फैसला भाजपा काे तमाचा : केजरीवाल

    03-Mar-2026
Total Views |
 
 
 
CM
 
आम आदमी पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कथित शराब घाेटाले में काेर्ट का फैसला भाजपा के मुंह पर जाेरदार तमाचा है. उन्हाेंने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार काे एक रैली में कहा कि आप काे खत्म करने के लिए माेदी जी खुद इस केस की माॅनिटरिंग कर रहे थे. उन्हाेंने माेदी और शाह पर 4 साल तक परेशान करने का आराेप लगाया. शराब घाेटाले के में बरी हाेने के बाद इस रैली का आयाेजन किया गया था. उन्हाेंने रैली में शराब घाेटाले केस में काेर्ट के फैसले की तारीफ की. उन्हाेंने इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के लाेगाें के पक्ष में बताया. इगझ नेताओं ने मुझपर 100 कराेड़ रुपए लेने और भ्रष्टाचार के आराेप लगाए, लेकिन अदालत ने कहा कि केस फर्जी है. अदालत का फैसला माेदी, अमित शाह और बीजेपी के लिए करारा जवाब है. आम आदमी पार्टी काे खत्म करने के लिए खुद प्रधानमंत्री इस केस की निगरानी कर रहे थे. आईआईटी से पढ़ाई के बाद मैं अमेरिका जा सकते थे, लेकिन देश सेवा के लिए भारत में ही रहा.