दयानंद शिक्षण संस्था द्वारा संचालित दयानंद कला महाविद्यालय के फैशन और ड्रेस डिजाइन विभाग की ओर से आयाेजित राज्य स्तरीय फ्यूजन 2026 फैशन शाे प्रतियाेगिता संपन्न हुई. 25 फरवरी काे आयाेजित इस भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र भर के 22 महाविद्यालयाें के 260 विद्यार्थियाें ने हिस्सा लेकर अपनी कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.प्रतियाेगिता का उद्घाटन संगीता लाहाेटी के कर-कमलाें द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ्.इस प्रतियाेगिता में प्रतिभागियाें ने न केवल खुद द्वारा डिजाइन की गई आकर्षक वेशभूषा प्रदर्शित की, बल्कि पेशेवर अंदाज में कैटवाॅक कर दर्शकाें का मन माेह लिया.यह आयाेजन युवाओं के लिए करियर के नए अवसर खाेलने और उन्हप्राेत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था.महाविद्यालय का सुसज्जित सभागार, अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था और बेहतरीन संगीत संयाेजन ने इस कार्यक्रम काे यादगार बना दिया.प्रतियाेगिता में कुल 25 श्रेणियाें में पुरस्कार वितरित किए गए्.
मुख्य विजेताओं काे प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये प्रदान किए गए्.इसके अलावा विभिन्न थीम पर आधारित विजेताओं काे क्रमशः 1,000, 700 और 500 रुपये की नकद राशि के साथ ट्राफियां और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.15 वर्षाें से फैशन शिक्षा में अग्रणी महाविद्यालय का फैशन और ड्रेस डिजाइन विभाग पिछले 15 वर्षाें से बीए और एमए स्तर पर अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है.विभाग की प्रमुख प्राे. सुवर्णा लवंद (नाईक) ने बताया कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र आज सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं.कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग के सभी प्राध्यापकाें और छात्राें ने अथक परिश्रम किया.कार्यक्रम के दाैरान मुख्य अतिथि डाॅ. पद्मा ताेष्णीवाल-बियाणी, परीक्षक वसुधा माने, श्रद्धा साेनटक्के (बैंगलाेर), विशालजी अग्रवाल, प्रधानाचार्य डाॅ. शिवाजी गायकवाड सहित संस्था के अनेक निदेशक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीरमनजी लाहाेटी और सचिव रमेशजी बियानी ने इस सफल आयाेजन के लिए पूरी टीम काे शुभकामनाएं दीं्.कार्यक्रम का संचालन डाॅ. मीना घूमे और प्राे. सविता काेत्तावर ने किया.