हाेली के माैके पर इकाे-फ्रेंडली रंगाें की मांग बढ़ी

    03-Mar-2026
Total Views |
 

holi 
 
रंगाें का त्याैहार हाेली-रंगपंचमी सिर्फ दाे दिन दूर है, ऐसे में शहर के मार्केट रंगीन और ग्राहकाें की सेवा में तैयार हैं. इस साल मार्केट में देसी प्राेडक्ट्स, टेक्नाेलाॅजी और एनवायरनमेंट फ्रेंडली चीज़ाें का काॅम्बिनेशन देखने काे मिल रहा है. बच्चाें के लिए आकर्षक स्प्रिंकलर हैं ताे बड़ाें के लिए रंगाें की बड़ी मात्रा में उपलब्ध है.हर्बल रंगाें की डिमांड बढ़ रही बाजाराें में सिंपल स्प्रिंकलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाॅटर गन का भी ट्रेंड है. बैटरी से चलने वाले ये स्प्रिंकलर से पानी स्प्रे कर सकते हैं. बच्चाें के लिए स्पाइडरमैन, एवेंजर्स, छाेटा भीम और बार्बी डाॅल के शेप के वाॅटर टैंक वाले स्प्रिंकलर उपलब्ध हैं. इन्हें बैकपैक की तरह पीठ पर टांगा जा सकता है.
 
स्टील और फाइबर से बनी बड़ी प्रेशर गन जाे लंबी दूरी तक पानी स्प्रे करती हैं, युवाओं में पाॅपुलर हाे रही हैं. बच्चे धूलिवंदन के लिए भी रंग खरीद रहे हैं और मार्केट में दुकानाें पर भीड़ लगने लगी है. केमिकल रंग की जगह हर्बल रंगाें की डिमांड बढ़ रही है. उसके प्रति लाेगाें में भी क्रेज बनते दख रहा है.अब लाेग केमिकल वाले रंगाें से हाेने वाली स्किन प्राॅब्लम से बचने के लिए जागरूक हाे गए हैं. फूलाें की पंखुड़ियाें, हल्दी और जड़ी-बूटियाें से बने हर्बल रंग मार्केट में खूब मिल रहे हैं. गुलाब की खुशबू वाला पिंक कलर और चंदन की खुशबू वाला पीला कलर सबसे ज्यादा डिमांड में है. रात में चमकने वाले नियाॅन कलर इस साल युवाओं में पाॅपुलर हाे रहे हैं.