पुणे मेट्राे रेल परियाेजना के फेज-1 काे प्रतिष्ठित ‘बिल्ड इंडिया इंफ्रा अवाॅर्ड्स- 2026’ में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. महाराष्ट्र मेट्राे रेल काॅर्पाेरेशन लिमिटेड के लिए यह अत्यंत गाैरवपूर्ण उपलब्धि है.पुणे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में मूलभूत परिवर्तन लाने तथा शहर के सामाजिक और आर्थिक विकास में दिए गए महत्वपूर्ण याेगदान काे ध्यान में रखते हुए पुणे मेट्राे काे IMPCT कैटेगरी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है. पुणे मेट्राे के कारण शहर की यातायात व्यवस्था अधिक तीव्र, सुरक्षित और आधुनिक हुई है, जिससे लाखाें नागरिकाें काे बड़ी राहत मिली है.पुणे मेट्राे में अत्याधुनिक संकेत प्रणाली और स्वचालित ट्रेन संचालन प्रणाली का उपयाेग किया गया है. मेट्राे के कारण शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्राें, शैक्षणिक संस्थानाें और आवासीय क्षेत्राें के बीच की दूरी कम हुई है.
मेट्राे के उपयाेग से सड़क यातायात पर दबाव कम हुआ है तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है, जाे पर्यावरण अनुकूल शहर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.इस पुरस्कार का वितरण समाराेह 24 फरवरी 2026 काे दिल्ली में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ.कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर.पाटिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. महामेट्राे की ओर से अतुल गाडगिल, संचालक कार्य, ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया.पुणे मेट्राे का फेज-1 केवल एक परिवहन परियाेजना नहीं है, बल्कि यह शहर के आर्थिक विकास की आधारशिला सिद्ध हाे रहा है. इस सफलता के पश्चात अब पुणे मेट्राे अपने आगामी विस्तार परियाेजनाओं पर पूर्ण क्षमता के साथ ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे अधिक नागरिक इस आधुनिक परिवहन व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकेंगे.