मनपा पर 337 कराेड़ रुपयाें का कर्ज़

    03-Mar-2026
Total Views |
 

PCMC 
 
साढ़े चार वर्ष के प्रशासक राज में महंगी परियाेजनाओं काे मंज़ूरी मिलने से मनपा की वित्तीय हालत खराब हाे गई है. मनपा पर अभी 336 कराेड़ 89 लाख रुपये का कर्ज़ है और अलग-अलग विभागाें के कार्याेेंं के लिए 3,422 कराेड़ रुपये की देनदारी है. इसलिए अगले वर्ष शहर में काेई नई परियाेजना नहीं हाेगी और सत्ताधारी बीजेपी काे पुरानी परियाेजनाएं पूरी करनी हाेंगी.मनपा आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 9,322 कराेड़ 17 लाख रुपये का बजट पेश किया, जिसमें मूल और केंद्र व राज्य सरकार की प्रायाेजित याेजनाएं शामिल हैं, यह बजट स्थायी समिति अध्यक्ष के सामने रखा. इस बजट में काेई इनाेवेटिव परियाेजना या याेजना नहीं है, बल्कि पुरानी परियाेजनाओं काे नए सांचे में ढाला गया है. वित्तीय हालत ठीक नहीं हाेने की वजह से आयुक्त श्रवण हर्डिकर ने यथार्थवादी बजट पेश करने पर ज़ाेर दया है.
 
मनपा ने 200 कराेड़ रुपये के ‘ग्रीन बाॅन्ड’ जमा किए थे. इसमें से 24 कराेड़ 50 लाख रुपये का भुगतान हाे चुका है और 175 कराेड़ 50 लाख रुपये अभी बकाया हैं. मुला नदी सुधार परियाेजना के लिए जमा किए गए 200 कराेड़ रुपये के बाॅन्ड में से 100 कराेड़ रुपये अभी बकाया हैं. वहीं नासिक फाटा दाे मंजिला फ्लाईओवर के लिए वर्ल्ड बैंक से लिए गए 159 कराेड़ 11 लाख रुपये के कर्ज में से कैपिटल और ब्याज मिलाकर 143 कराेड़ 32 लाख रुपये जमा हाे चुके हैं. हालांकि इसके बाद भी 61 कराेड़ 39 लाख रुपये का कर्ज अभी भी बकाया है. इस तरह मनपा पर अभी 336 कराेड़ 89 लाख रुपये का कर्ज है. दूसरी ओर प्रशासक राज में शुरू किए गई महंगी याेजनाओं की वजह से मनपा पर 3,422 कराेड़ रुपये की देनदारी है.