भारत में खामेनेई की माैत पर शिया समुदायाें का राेष प्रदर्शन

    03-Mar-2026
Total Views |
 
 

shia 
ईरान के सर्वाेच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की माैत के बाद भारत के कई राज्याें में विराेध प्रदर्शन तेज हाे गए हैं.कश्मीर के अलावा, लखनऊ में भी शिया समुदाय के लाेग सड़काें पर उतर आए.उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह बैठक में सभी जिलाें काे विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. इसके तहत लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलाें में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाें की निगरानी बढ़ा दी गई है.डीजीपी राजीव कृष्ण ने मीडिया काे बताया कि उन जिलाें में सतर्कता बढ़ाई गई है, जहां शिया समुदाय की आबादी अधिक है. इनमें लखनऊ, जाैनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं.
 
पुलिस काे लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. लखनऊ में शिया समुदाय के हजाराें लाेग सड़क पर उतर आए हैं.महिलाएं और पुरुष राे रहे हैं, मातम कर रहे हैं.प्रदर्शकारी ने खामेनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं. यहां भारी पुलिस फाेर्स तैनात किया गया है. जिनकी नस्लाें में धाेखा और गद्दारी है. उन्हाेंने खामेनेई काे धाेखे में मारा. खामेनेई मेरा शेर था, कयामत तक रहेगा. एक मरेगा, हजार खामेनेई आएंगे.लानत है अमेरिका और इजराइल पर.इनकी नस्लें गद्दार-धाेखेबाज हैं.