7,100 कराेड़ की परियाेजनाओं का लाेकार्पण

    03-Mar-2026
Total Views |
 

TN 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने रविवार काे पुडुचेरी और चुनावी राज्य तमिलनाडु पहुंचे. पुडुचेरी में उन्हाेंने 2700 कराेड़ और तमिलनाडु में 4,400 कराेड़ रुपये से ज्यादा के विकास परियाेजनाओं का उद्घाटन किया.साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनाें, तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया.मदुरै में सभा काे संबाेधित किया.माेदी ने तमिलनाडु में चल रहे विकास कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दशक में भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है, जिसका प्रभाव विशेष रूप से तमिलनाडु में स्पष्ट है.
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में रेलवे बजट आवंटन में नाै गुना वृद्धि हुई है, 1300 किलाेमीटर से अधिक नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं, 97% प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल किया गया है.पीएम माेदी ने यह भी बताया कि पिछले 12 वर्षाें में भारत सरकार ने तमिलनाडु के राजमार्ग नेटवर्क में भारी निवेश किया है. 2014 से यहां 4,000 किलाेमीटर से अधिक राजमार्गाें का निर्माण किया गया है. दाे प्रमुख राजमार्ग परियाेजनाओं की आधारशिला रखते हुए उन्हाेंने कहा कि यह तीर्थयात्रियाें के लिए यात्रा काे सुगम बनाएगा और कृषि उपज तथा समुद्री उत्पादाें के सुचारू आवागमन काे सुनिश्चित करेगा.इसके बाद प्रधानमंत्री मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर भी गए्. वहां उन्हाेंने पूजाअर्चना की और दंडवत प्रणाम किया.