शाैचालय की टंकी में एक ही परिवार के 10 लाेग गिरे : 3 की माैत

    03-Mar-2026
Total Views |
 

wash 
 
वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के सराय थाना क्षेत्र स्थित अनवरपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हाे गया. शाैचालय की टंकी साफ करने के दाैरान जहरीली गैस की चपेट में आने से सात लाेग बेहाेश हाे गए. इस घटना में तीन लाेगाें की माैत हाे गई है, जबकि कई लाेगाें काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज जारी है.जानकारी के अनुसार घर के शाैचालय सफाई के लिए पहले एक व्यक्ति टंकी के अंदर गया. कुछ देर तक शाैचालय सफाई करने के बाद वापस नहीं निकलने पर बारी-बारी से आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति अंदर गए और अंदर ही रह गए.
 
माैके पर अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लाेग जुट गए. सूचना पर सराय थाना की पुलिस पहुंची और स्थानीय लाेगाें की मदद से सभी काे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरे द्वारा इलाज किया जा रहा है. डाॅक्टर ने तीन लाेगाें काे मृत घाेषित कर दिया है.मृतकाें की पहचान आनंद कुमार (46), पिता शिवजी साह; प्रियांशु कुमार (18), पिता आनंद कुमार; और राहुल कुमार (24), पिता शिवजी साह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद गांव में शाेक का माहाैल है.