वैश्विक अंतर्राष्ट्रीय परिसर स्थापित करना एकेआई ट्रस्ट का संकल्प

    03-Mar-2026
Total Views |
 
 
world
 
छात्राें के समग्र विकास हेतु वैश्विक स्तर का अंतर्राष्ट्रीय परिसर स्थापित करने का संकल्प एकेआई ट्रस्ट ने लिया है. यह विचार संस्थान के सचिव हानी अहमद फरीद ने पूना काॅलेज में आयाेजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समाराेह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए.अपने संबाेधन में उन्हाेंने महाविद्यालय के सर्वांगीण प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयाें के साथ अकादमिक सहयाेग स्थापित कर विद्यार्थियाें काे अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्हाेंने इस दिशा में सभी से सहयाेग की अपील की.समाराेह में अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रथमेश फुगे काे विशेष रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से इलेक्ट्राॅनिक्स विषय में एम.एससी. में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डाेंगरे ज़ैनब माेहम्मद सादिक काे भी सम्मानित किया गया.
 
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियाें के स्वागत एवं परिचय से हुई, जिसे जिमखाना कमेटी के वाइस चेयरमैन प्राे. मुशर्रफ हुसेन ने प्रस्तुत किया. पूना काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. इकबाल शेख ने महाविद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक तथा खेल गतिविधियाें की समीक्षा करते हुए संस्थान की प्रगति और भविष्य की याेजनाओं की जानकारी दी. उन्हाेंने विभिन्न प्रतियाेगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियाें एवं शाेधार्थियाें काे बधाई दी. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियाेगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकाें, खिलाड़ियाें और विभिन्न क्षेत्राें में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियाें काे पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शिरीन शेख (आईक्यूएसी समन्वयक), प्रा. फाजिल शरीफ, डाॅ. नसरीन खान एवं प्रा. शाहीन कुरेशी ने किया, जबकि अंत में डाॅ. शिरीन शेख ने आभार प्रदर्शन किया.