साईंनाथ मंडल द्वारा राम नवमी के माैके पर दिये गये साईं पुरस्कार काे मैं भगवान श्रीराम और खुद साईं की कृपा मानता हूं, यह विचार मंदिराें और मूर्तियाें के जानकार डाॅ. गाे बं. देगलुरकर ने व्यक्त किए.डाॅ.गाे.बं.देगलुरकर काे गुरुवार काे रामनवमी के अवसर पर साईंनाथ मंडल ट्रस्ट की तरफ से दिए जाने वाले साईं पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डाॅ.शंकर अभ्यंकर, विधायक हेमंत रासने, साईंनाथ मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष पीयूष शाह मंच पर उपस्थित थे. पुणेरी पगड़ी, सम्मानपत्र, सम्मानचिन्ह यह पुरस्कार का स्वरूप है.
डाॅ.गाे.बं.देगलुरकर ने कहा, साईंनाथ मंडल के माध्यम से गणेशभक्त कार्यकर्ता लाेगाें की सेवा का कार्य कर रहे हैं, यह सराहनीय है.डाॅ. शंकर अभ्यंकर ने कहा किश्रीराम काे धर्म, संस्कृति, गुण, जीवन मूल्य, वीरता और पुरुषार्थ का आदर्श माना जाता है.नरेंद्र व्यास, शंकर निंबालकर, अमर राव, नंदकुमार ओव्हाल, संकेत निंबालकर ने अतिथियाें का स्वागत किया. सम्मानपत्र का लेखन राजीव पाटसकर ने किया और सम्मानपत्र आर्य शितुत ने पढ़ा. आशीष जराड ने सूत्रसंचालन किया. शुरुआत में नटरंग कला एकेडमी के कलाकाराें ने डांस परफाॅर्मेंस ‘त्रिपुंड’ पेश किया.