पिंपरी कैम्प में काॅपीराइट के नाम पर वसूली से व्यापारी परेशान

    31-Mar-2026
Total Views |
 
 

camp 
 
पिंपरी के साई चाैक परिसर में साेमवार काे काॅपीराइट के नाम पर एक दुकान पर कार्रवाई करने की काेशिश व्यापारियाें के कड़े विराेध के कारण विफल हाे गई. व्यापारियाें के एकजुट हाेकर सड़क पर उतरने और बढ़ते आक्राेश काे देख कार्रवाई करने आए दस्ते काे उल्टे पांव वापस लाैटना पड़ा. इस घटना के बाद पूरे मार्केट में तनाव और राेष व्याप्त है. पिंपरी मर्चेंट फेडरेशन के अध्यक्ष श्रीचंद आसवाणी ने इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं.उन्हाेंने कहा, काॅपीराइट का डर दिखाकर व्यापारियाें काे बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है.
 
बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए, केवल डरा-धमकाकर पैसे उगाहने के इरादे से ये दस्तघूम रहे हैं. पिछले 10-12 दिनाें में ऐसी तीन घटनाएं हाे चुकी हैं. अब सवाल यह है कि व्यापारी ईमानदारी से अपना व्यवसाय करें या इस मानसिक उत्पीड़न का सामना करें? साई चाैक की घटना के दाैरान श्रीचंद आसवाणी की अपील पर सभी व्यापारियाें ने अपनी दुकानें बंद कर एकता का परिचय दिया.व्यापारियाें की इस संगठित शक्ति के आगे कार्रवाई के लिए आए दल की एक न चली. आसवाणी ने स्पष्ट किया कि व्यापारियाें के हिताें काे नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी अनाधिकृत कार्रवाई काे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसा ही कड़ा विराेध जारी रहेगा.