भाेसरी के महादेवनगर इलाके में ब्लिंकिट सुपर स्टाेर के डिलीवरी ऑर्डर काे लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. शनिवार (28 मार्च) शाम करीब छह बजे पांच लाेगाें के एक गिराेह ने एक डिलीवरी बाॅय पर काेयते (धारदार हथियार) से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.इस दाैरान आराेपियाें ने हवा में हथियार लहराकर स्थानीय नागरिकाें में भारी दहशत पैदा की. इस हादसे में घायल पीड़ित की पहचान गणेश गजानन आसणे (डिलीवरी बाॅय) के रूप में हुई है. वहीं इस हादसे के संदर्भ में कैलाश दगडू फुलमाली (उम्र-19 वर्ष, निवासी: चक्रपाणि वसाहत, भाेसरी) और रमेश सिद्धप्पा कुंभार (निवासी: धावड़े वस्ती, भाेसरी) पर मामला दर्ज किया गया है. इस हमले में शामिल तीन नाबालिग लड़काें के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.
भाेसरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल गणेश आसणे और आराेपियाें के बीच ब्लिंकिट स्टाेर से मिलने वाले ऑर्डर्स के वितरण काे लेकर पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी. शनिवार शाम जब गणेश महादेवनगर में था, तब आराेपियाें ने आपसी मिलीभगत से उसे घेर लिया. विाद बढ़ने पर आराेपियाें ने काेयते से गणेश के सिर और हाथाें पर ताबड़ताेड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान हाेकर गिर पड़ा. हमले के दाैरान अन्य साथियाें ने वहां माैजूद नागरिकाें काे जान से मारने की धमकी दी और दहशत का माहाैल बनाया ताकि काेई बीच-बचाव न कर सके. पीड़ित के भाई उमेश गजानन आसणे (उम्र-17 वर्ष) ने रविवार (29 मार्च) काे भाेसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आराेपियाें काे धर दबाेचा.आराेपियाें पर हत्या के प्रयास और दंगा भड़काने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.