पुणे में पहली बार भव्य बालाजी कल्याण उत्सव समाराेह संपन्न

    31-Mar-2026
Total Views |
 
 

fest 
पुणे में पहली बार बालाजी कल्याण उत्सव समाराेह का भव्य आयाेजन गत 21 मार्च काे धूमधाम से संपन्न हुआ.कार्यक्रम में सम्मिलित विभिन्न समाज के गणमान्य व्यक्तियाें, मित्राें एवं पूरे परिवार के 500 से अधिक लाेगाें ने यहां दर्शन का लाभ उठाया. यह दिव्य कार्यक्रम प्रिंस परिवार द्वारा माेशी स्थित रेडिक्स डाइज एंड माेल्ड - फैक्ट्री परिसर में आयाेजित किया गया था. इस विशेष अवसर पर कृष्णमुरारी अग्रवाल की 80वीं सालगिरह (सहस्त्र चन्द्रदर्शन) बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि पूरे साज-सज्जा और मंदिर में लगने वाले फूलाें की व्यवस्था तिरुमाला बालाजी मंदिर के विशिष्ट महंताें द्वारा की गई.लगभग तीन घंटे तक चला यह कार्यक्रम उपस्थित जनसमूह काे भक्ति और श्रद्धा में सराबाेर करता रहा. प्रसाद व्यवस्था में विशेष रूप से तिरुमाला से मंगाए गए लड्डुओं का वितरण किया गया, जिसे सभी ने अत्यंत श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ ग्रहण किया. इस अभूतपूर्व बालाजी दर्शन ने सभी काे भक्ति और आनंद से अभिभूत कर दिया.कार्यक्रम के सफल संचालन में संगीता एवं रामेश्वर भारुका, संजीवकुमार अग्रवाल, संजय एवं एकता अग्रवाल, संदीप एवं मेघना अग्रवाल, अंकित एवं स्नेहा भारुका, अनिकेत एवं आकांक्षा अग्रवाल, राेहित एवं सुचिता अग्रवाल, पूजा एवं सुमित, अपेक्षा, अर्चित, पूर्वा और निहार का विशेष याेगदान रहा.