मुंबई इंडियंस ने काेलकाता काे 6 विकेट से हराया

    31-Mar-2026
Total Views |
 
 

MI 
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार काे राेमांचक मुकाबला देखने काे मिला. मुंबई इंडियंस और काेलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मैच में राेमांच, रन और रिकाॅर्ड, तीनाें की भरमार रही. आखिरकार बाजी मुंबई ने मारी, लेकिन कहानी सिर्फ जीत की नहीं, एक ऐतिहासिक रन चेज की भी है. मुंबई इंडियंस ने 221 रनाें के बड़े लक्ष्य काे 6 विकेट रहते हासिल कर लिया.यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि आईपीएल इतिहास का उनका सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया.खास बात यह रही कि इस जीत के साथ मुंबई का वाे 14 साल पुराना पहला मैच हारने वाला सिलसिला भी खत्म हाे गया.दूसरे छाेर पर रेयान रिकेल्टन भी कम नहीं थे. उन्हाेंने 43 गेंदाें में 81 रन ठाेक दिए, जिसमें 8 छक्के शामिल थे. उनकी पारी ने मुंबई काे लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया.
 
बीच में सूर्यकुमार यादव थाेड़ी देर टिके, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए.आखिरकार मुंबई ने 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर जीत हासिल कर ली.केकेआर की मजबूत शुरुआत पहले बल्लेबाजी करते हुए काेलकाता नाइट राइडर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया. कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने तेज शुरुआत दी. एलन ने सिर्फ 17 गेंदाें में 37 रन बना दिए. रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए 27 गेंदाें में अर्धशतक पूरा किया और कुल 67 रन बनाए. हालांकि, उन्हें शार्दुल ठाकुर ने आउट किया, जाे केकेआर के लिए बड़ा झटका था.इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी काे आगे बढ़ाया. रघुवंशी ने 29 गेंदाें में 51 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 21 गेंदाें में नाबाद 33 रन जाेड़े. इन पारियाें की बदाैलत केकेआर ने 20 ओवर में 221 रन का मजबूत स्काेर खड़ा किया.