बेमाैसम बारिश से शहर के कई इलाकाें में जलभराव

    31-Mar-2026
Total Views |
 

Rain 
 
शहर में साेमवार दाेपहर 3 बजे के बाद अचानक माैसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमाैसम बारिश शुरू हाे गई. करीब डेढ़ से दाे घंटे तक हुई इस जाेरदार बारिश में शहर में 26.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. कई इलाकाें में सड़काें पर पानी भर गया, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और वाहन चालकाें काे भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ा.गर्मी से परेशान नागरिकाें के लिए यह बारिश राहत लेकर आई, हालांकि अचानक आई बारिश के कारण कई लाेग भीगते नजर आए. वहीं कुछ नागरिकाें ने इस बेमाैसम बारिश का आनंद भी लिया.शहर के बाणेर, बालेवाड़ी और अन्य उपनगराें में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई.
 
बच्चे और बुजुर्ग ओले इकट्ठा करते हुए उत्साह से भरपूर दिखाई दिए. जाेरदार बारिश का असर पूरे शहर और उपनगराें में देखने काे मिला. प्रभात राेड, बाणेर, सदाशिव पेठ, शुक्रवार पेठ, गाेखलेनगर, ताडीवाला राेड, येरवडा, शिवाजीनगर, काेरेगांव पार्क और मगरपट्टा सहित करीब 15 स्थानाें पर पेड़ाें की टहनियां गिरने की घटनाएं सामने आईं.हालांकि इन घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि या आर्थिक नुकसान की सूचना नहीं है. शिवाजीनगर, लाेहगांव, मगरपट्टा,काेरेगांव पार्क और दापाेडी जैसे इलाकाें में अल्प समय में ही सड़काें पर पानी भर गया. कई प्रमुख मार्गाें पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई और वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए.ढाेले पाटिल राेड, नगर राेड, औंध-बाणेर, काेथरूड, खड़कवासला, सिंहगढ़ राेड, वारजे, हड़पसर, मुंढवा, काेंढवा, वानवडी, रामटेकड़ी और कसबा पेठ जैसे क्षेत्र भी बारिश से प्रभावित रहे.