शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकाें से याैन उत्पीड़न की एफआईआर कराने वाले आशुताेष महाराज पर रविवार काे चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ. आशुताेष महाराज ने बताया-मैं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था. फर्स्ट एसी काेच में बैठा था.रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टाॅयलेट के लिए उठा. बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था.आगे बढ़ा ताे उसने पीछे से हमला कर दिया. धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की काेशिश की. चेहरे और हाथ पर कई वार किए. गंभीर चाेटें आईं. काफी खून बहा. आशुताेष ब्रह्मचारी के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टाॅयलेट में खुद काे बंद कर लिया. वहीं से जीआरपी काे फाेन करके घटना की जानकारी दी. उन्हाेंने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य काे जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल, अभी एफआईआर नहीं हुई है. हमले पर शंकराचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्हाेंने कहा- यह सब दिखावा है. आशुताेष माहाैल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कह रहे हैं. हमारे ऊपर आराेप लगाने का मकसद सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है.