मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दावे काे सिरे से खारिज कर दिया है कि ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के कारण राज्य में ईंधन की कमी हुई है. राज्य में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है. मीडिया ने खबरें दी थीं कि कुछ शहराें में पेट्राेल और डीजल की कमी है, जिसके चलते पेट्राेल पंपाें पर बेवजह लंबी कतारें लग गईं्. उन्हाेंने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व वाली सरकार भविष्य की स्थिति से निपटने में सक्षम है.खाड़ी में ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हाे रही है. अब इसका असर महाराष्ट्र तक भी पहुंच गया है. सरकार ने घरेलू पेट्राेल सिलेंडराें की कीमत में 60 रुपये की भारी बढ़ाेतरी की है. साथ ही, कुछ दिनाें के लिए वितरण पर राेक भी लगा दी है.
यह दावा किया जा रहा है कि राज्य में ईंधन की कमी का कारण तेल कंपनियाें द्वारा पुणे के वितरकाें काे भुगतान किए बिना ईंधन की आपूर्ति करने से इनकार करना है. लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मीडिया से बातचीत के दाैरान इस दावे काे सिरे से खारिज कर दिया.मुख्यमंत्री ने कहा कि लाेगाें काे गलत जानकारी देकर दहशत फैलाने की काेई जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.हमने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए हैं. फिलहाल राज्य में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है. कुछ मीडिया आउटलेट दाे-तीन दिनाें से यह खबरें फैला रहे हैं कि पेट्राेल और डीजल की कमी हाेगी. इसी वजह से पेट्राेल पंपाें पर बेवजह लंबी कतारें लग गईं्. ऐसी काेई कमी नहीं है.