शातिर आराेपी काेयते के साथ गिरफ्तार; दाे साल के लिए जिले से किया था तड़ीपार

    09-Mar-2026
Total Views |
 

crime 
 
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की सीमा से दाे साल के लिए तड़ीपार किए गए एक शातिर अपराधी काे पिंपरी पुलिस ने घातक हथियार के साथ रंगेहाथाें गिरफ्तार किया है. आराेपी पुणे जिले की सीमा में बिना किसी अनुमति के प्रवेश कर किसी बड़ी वारदात काे अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था. पुलिस ने आराेपी के पास से एक लाेहे का काेयता जब्त किया है. पुलिस ने इस मामले में ऋषिकेश बाजीराव महानवर (उम्र-25 वर्ष, निवासी: माेरेवस्ती, चिखली) काे गिरफ्तार किया है. इस संबंध में पुलिस सिपाही नंदलाल राउत ने शनिवार (7 मार्च) काे पिंपरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आराेपी ऋषिकेश महानवर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलाें काे देखते हुए उसे अक्टूबर 2024 में पुणे जिले से दाे साल की अवधि के लिए तड़ीपार कर दिया गया था.शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस काे सूचना मिली कि एक तड़ीपार अपराधी पिंपरी स्थित खदान के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने माैके पर जाल बिछाया और ऋषिकेश काे धर दबाेचा. तलाशी के दाैरान उसके पास से एक तेज धार वाला लाेहे का काेयता बरामद हुआ. जांच में सामने आया कि आराेपी ने प्रशासन से काेई अनुमति नहीं ली थी और वह कानून काे चुनाैती देते हुए शहर में दाखिल हुआ था. पिंपरी पुलिस ने आराेपी के खिलाफ तड़ीपार आदेश के उल्लंघन और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.