एक्सप्रेस-वे का विकल्प बनेगा शिरूर-खेड़-कर्जत महामार्ग

    09-Mar-2026
Total Views |
 

express 
 
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हाल ही में हुए टैंकर हादसे और उसके बाद लगे 32 घंटे लंबे ट्रैफिक जाम ने यातायात व्यवस्था की पाेल खाेलकर रख दी है.इस घटना ने मुंबई-पुणे यात्रा के लिए एक सक्षम वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता काे एक बार फिर रेखांकित किया है. इस गंभीर मुद्दे पर विधानसभा में विधायकाें द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद, मुंबई जाने के लिए शिरूर-खेड़-कर्जत मार्ग का प्रस्ताव सामने आया है.सार्वजनिक निर्माण विभाग अब इस मार्ग काे अंतिम रूप देने के लिए तेजी से तकनीकी जांच कर रहा है. यह मालगभग 135 किलाेमीटर लंबा फाेर लेन वाला हाेगा और इसे बीओटी आधार पर विकसित करने की याेजना है, जिस पर करीब 12,000 कराेड़ रुपये का खर्च अपेक्षित है.