सूचना और प्राैद्याेगिकी आधुनिक व्यापार की नींव : नितिन गड़करी

    09-Mar-2026
Total Views |
 

gadkari 
 
सूचना और प्राैद्याेगिकी के इस युग में व्यापार के आयाम तेजी से बदल रहे हैं.यदि व्यापारी समय की मांग काे पहचानते हुए अपनी व्यापार पद्धति में आवश्यक बदलाव करें, ताे व्यापार में और अधिक वृद्धि संभव है. यह विचार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने व्यक्त किए.दि पूना मर्चेंट्स चेंबर की ओर से व्यापार महर्षि स्व. उत्तमचंदजी उर्फ बाबा पाेकर्णा की स्मृति में आयाेजित ‘आदर्श व्यापारी ‘उत्तम पुरस्कार’ समाराेह’ में मुख्य अतिथि के रूप में बाेलते हुए उन्हाेंने यह बात कही. पुरस्काराें का वितरण उनके हाथाें किया गया. बालगंधर्व रंगमंदिर में आयाेजित इस कार्यक्रम में मंच पर सहकार और नागरी विमानन राज्यमंत्री मुरलीधर माेहाेश्रर, पुणे की महापाैर मंजूषा नागपुरे, दि पूना मर्चेंट्स चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया, उपाध्यक्ष अजित बाेरा, सचिव ईश्वर नहार, सहसचिव आशीष दुगड़ तथा पूर्व अध्यक्ष रायकुमार नहार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
 
इस अवसर पर राज्यस्तरीय पुरस्कार नागपुर के पगारिया ग्रुप के चेयरमैन उज्ज्वल पगारिया काे, जिलास्तरीय पुरस्कार चितले उद्याेग समूह (पुणे) के संजय उर्फ गाेविंद चितले काे, पुणे शहरस्तरीय पुरस्कार रेनबाे हाउसिंग (पुणे) के सुनील नहार काे प्रदान किया गया. इसी प्रकार दि पूना मर्चेंट्स चेंबर सभासद पुरस्कार मे.नवीन पेढ़ी (पुणे) के जयभगवान गाेयल काे, युवा सभासद पुरस्कार मे. विरल इंटरनेशनल, पुणे के विरल पटेल काे तथा दैनिक लाेकसत्ता के राहुल खलदकर काे कै. वी. एल. गवाड़िया आदर्श पत्रकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया.इस अवसर पर नितिन गड़करी ने कहा कि काेई भी व्यवसाय एक रात में खड़ा नहीं हाेता.
 
उसके पीछे कई पीढ़ियाें का याेगदान, त्याग और समर्पण हाेता है. व्यापारी अपने जीवन में सफलताअसफलता, मान-सम्मान और अपमान के उतार-चढ़ाव के बीच आगे बढ़ता है.अतीत के अनुभवाें से सीख लेकर ही वह सफल भविष्य की ओर कदम बढ़ाता है. उन्हाेंने कहा कि केवल पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण काेई व्यापारी नहीं बन जाता, क्याेंकि व्यापार एक मूल प्रवृत्ति है.जब यह प्रवृत्ति व्यक्ति के स्वभाव में बस जाती है, तभी वह व्यापार का विस्तार कर सकता है. हर व्यवसायी काे ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा जैसे मूल्याें के साथ आगे बढ़ना चाहिए्. सही समय पर सही निर्णय लेना और साहसपूर्वक उसे निभाना ही एक सफल व्यापारी की पहचान है.
 
गड़करी ने कहा कि व्यापार केवल संपत्ति ही नहीं बनाता, बल्कि राेजगार भी पैदा करता है. राेजगार बढ़ने से बेराेजगाराें काे काम मिलता है और गरीबी भी कम हाेती है. उन्हाेंने बताया कि पुणे शहर में अपार क्षमता है और इस क्षमता काे बढ़ावा देने के लिए शहर के चाराें ओर रिंग राेड का जाल विकसित किया जा रहा है. इसके माध्यम से पुणे में बड़ी मात्रा में निवेश आएगा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए शहर का सतत विकास संभव हाेगा. इस अवसर पर मुरलीधर माेहाेल और मंजूषा नागपुरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए्. कार्यक्रम में द पूना मर्चेंट्स चेंबर के सचिव ईश्वर नहार ने अतिथियाें का स्वागत किया. अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया ने प्रास्ताविक रखा, रत्ना दहिवलकर ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा सहसचिव आशीष दुगड़ ने आभार व्यक्त किया.